Sophie Ecclestone Record: इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG-W Vs IND-W 2nd T20) शनिवार, 30 मई को ब्रिस्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ी निदा डार (Nida Dar) को पछाड़ सकती हैं।
दरअसल, 27 वर्षीय सोफी ब्रिस्टल के मैदान पर अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से कमाल दिखाकर भारतीय टीम के दो विकेट हासिल करती हैं, तो वह T20I में अपने 145 विकेट पूरे कर लेंगी। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में निदा डार को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट में भी शामिल हो जाएंगी।
बताते चलें कि फिलहाल सोफी के नाम 104 टी20 इंटरनेशनल में 143 विकेट दर्ज हैं। दूसरी तरफ निदा डार ने पाकिस्तान के लिए 160 टी20 मैचों में 144 विकेट लेने का कारनामा किया है। ध्यान दें कि वुमेंस T20I में सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड भारतीय महान ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 142 मैचों में 161 विकेट झटके।