AU-W vs IN-W: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां वो मेजबान टीम के साथ मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में आज यानी शुक्रवार, 27 फरवरी को दूसरा वनडे मुकाबला (AU-W vs IN-W 2nd ODI) खेला जा रहा है जो कि होबार्ट के बेलेरिव ओवल में हो रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लग चुका है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एलिसा हीली कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स जो कि आगामी समय में तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कैप्टेंसी करेंगी, वो पीठ के निचले हिस्से में दर्द (लोअर बैक पेन) के कारण सीरीज के बचे हुए सभी मुकाबलों से बाहर हो गईं हैं।
गौरतलब है कि सोफी मोलिनेक्स से पहले टीम की दिग्गज और अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज़ किम गार्थ भी क्वाड इंजरी क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गईं थी। उनकी जगह वनडे टीम में मेगन शुट्ट और लूसी हैमिल्टन को चुना गया है।