3 साल बाद इस गेंदबा की साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI में वापसी,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन टेस्ट के लिए टीम का ऐलान (South Africa Announce XI for First Test vs Australia, Kagiso Rabada Misses Out as Anrich Nortje Returns)
South Africa vs Australia 1st Test Playing XI: साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी रखने के कारण टीम में शामिल नहीं हैं, जबकि एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पिछले मैच के बाद पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।
रबाडा को विंटर ट्रेनिंग के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और मई में इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि रबाडा ट्रेनिंग के दौरान अभ्यास किया और पूरी रफ्तार से थोड़ी कम गति पर खाली नेट्स में गेंदबाज़ी की।