Pakistan vs South Africa 1st ODI: साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Breetzke) ने मंगलवार (4 नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पहले वनडे मैच में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रीट्जके ने 54 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और दो छक्के जड़े।
इस पारी के दौरान ब्रीट्जके ने वनडे क्रिकेट में अपने 500 रन पूरे कर लिए। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन पूरे करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात पारियों मे यह मुकाम हासिल कर अपने हमवतन जानेमन मलान की बराबरी की।
इसके अलावा वह वनडे में 7 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 7 पारियों में 77.83 की औसत से 512 रन हो गए हैं। जिसमें उन्होंने चार अर्धशतक औऱ एक शतक जड़ा है।
Fewest Inngs to reach 500 runs in ODI
— CricBeat (@Cric_beat) November 4, 2025
7 - Janneman Malan
7 - Matthew Breetzke*
9 - Dennis Amiss
9 - Kevin Pietersen
9 - Tom Cooper
9 - Imam Ul Haq
9 - Ibrahim Zadran
9 - Saim Ayub
10 - Allan Lumb
10 - Roy Dias
10 - Aqib Ilyas
10 - Shubman Gill#PAKvSA pic.twitter.com/kfUqWFtQAe
Most Runs after 7 ODI Innings
— CricBeat (@Cric_beat) November 4, 2025
512 - Matthew Breetzke*
506 - Janneman Malan
488 - Tom Cooper
433 - Imam Ul Haq
421 - Jonathan Trott#PAKvSA