Namibia vs South Africa, 3rd ODI: कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की शानदार गेंदबाजी के बाद जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) और कॉनर एस्टरहुइजन (Connor Esterhuizen) के अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (13 सितंबर) को विंडकोह के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में नामीबिया को 9 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम को 7 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 36.2 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई।
मेजबान टीम के लिए जेन ग्रीन ने 42 गेंदों में 33 रन, ओपनर अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 68 गेंदों में 31 रन और लॉरेन स्टीनकैंप ने 36 गेंदों में 23 रन बनाए।
फोर्टुइन ने साउथ अफ्रीका के लिए 33 रन देकर 4 विकेट लिए। उसके अलावा क्वेना मफाका, नकाबायोमज़ी पीटर ने 2-2 विकेट, कोर्बिन बॉश ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
MATCH RESULT #TheProteas make short work of the run chase as they conclude an emphatic 9-wicket victory over Namibia in the third ODI.
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 13, 2026
That brings an end to the tour as #TheProteas complete a 3-0 ODI series clean sweep. #Unbreakable pic.twitter.com/Zd3OMvuwKp