SA vs AUS 2nd Test: पहले दिन हुआ सिर्फ 12.2 ओवर का खेल, स्कॉट बोलैंड ने बरपाया कहर (Australia Pacer Scott Boland)
South Africa vs Australia, 2nd Test Day 1 Report: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए।
बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल ही हुआ। पहले मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और फिर ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मेजबान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही।
एडेन मार्करम (11 रन) और डेविड बेडिंगहम (0) के रूप में टीम को दो झटके लगे औऱ दोनो को ही स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा (4) और डेब्यू मैच खेल रहे मार्केस एकरमैन (5) नाबाद रहे।