SA vs AUS ODI Series: साउथ अफ्रीका ने सोमवार (7 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 24 से 30 सितंबर तक खेली जाएगी और इस दौरान कुल तीन वनडे मुकाबले होंगे।
इस टीम में सबसे बड़ी खबर युवा तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी (Gerald Coetzee) की वापसी रही है। 25 साल के कोएत्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। इसके बाद वह लंबे समय तक वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें फिर से टीम में शामिल किया गया है।
कोएत्जी की वापसी इसलिए भी अहम रहेगी क्योंकि साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए कोएत्जी पर भरोसा जताया है। कोएत्जी के आने के बाद साउथ अफ्रीका का पेस अटैक मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन और जेराल्ड कोएत्जी के आसपास नजर आएगा।