South Africa vs Australia ODI: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (18 सितंबर) को इसकी जानकारी दी।
पिछले हफ्ते टाइटन्स और डॉल्फ़िन्स के बीच घरेलू फर्स्ट-क्लास सीजन के पहले मैच में एंगिडी की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। बुधवार को हुए स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें ठीक होने के लिए रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। कागिसो रबाडा और ओटनिल बार्टमैन के बाद एंगिडी तीसरे तेज़ गेंदबाज हैं जो इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
एंगिडी डॉल्फिन्स की पहली पारी में 8 ओवर और दूसरी पारी में 8.3 ओवर फेंके। यह उनके साथी तेज गेंदबाज़ों मार्को यान्सेन और बेयर्स स्वानपोल से कम था, जिन्होंने क्रमशः 26 और 20.3 ओवर फेंके थे।
Proteas Men Squad Update - Dafabet ODI series vs Australia
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 18, 2026
Lungi Ngidi has been ruled out of the three-match Dafabet ODI series against Australia with a right hamstring injury.
His availability for the subsequent Test series will be assessed closer to the start of the… pic.twitter.com/OcjHa9YIm7