South Africa vs Australia Test Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इस मुकाबले में स्पिनर नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के प्लेइं इलेवन में वापसी की औऱ इसके साथ ही खास रिकॉर्ड बन गया।
इसके साथ ही यह टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला बन गया है जिसमें पांच गेंदबाज खेल रहे हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। लियोन के अलावा बाकी चार गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड हैं। इन सभी गेंदबाजों के नाम क्रमश: 575 विकेट,457 विकेट,346 विकेट,326 विकेट और 312 विकेट दर्ज हैं।
बता दें कि लियोन पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे, लेकिन रबाडा चोटिल होने के कारण उस मैच में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट में रबाडा खेले तो ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में लियोन की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला।