Quinton de Kock ने बतौर विकेटकीपर रचा इतिहास, एमएस धोनी के T20 World Cup रिकॉर्ड की बराबरी की (Image Source: Google)
Most dismissals as Wicketkeeper in T20 World Cup: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) सोमवार (9 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ हुए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भले ही बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने कमाल रिकॉर्ड बना दिया।
डी कॉक ने पारी के लुंगी एंगिडी द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा का कैच पकड़ा और एंगिडी द्वारा ही डाले गए तीसरे ओवर में दूसरे ओपनर युवराज सामरा का।
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में डी कॉक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनके अब बतौर विकेटकीपर 32 शिकार हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की।