Spencer Johnson Catch Video: 6 फीट 5 इंच लंबे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) ने पर्थ वनडे (AUS vs ENG 1st ODI) में अपनी गेंदबाज़ी से गर्दा ही उड़ा दिया। उन्होंने इंग्लैंड के सामने 9 ओवर गेंदबाज़ी की और 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी बीच स्पेंसर ने खुद की ही गेंद पर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) का एक हाथ से शानदार कैच लपका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्पेंसर का बवाल कैच: ये घटना इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर में घटी। स्पेंसर जॉनसन के सामने जेमी ओवरटन थे। यहां ऑस्ट्रेलियन बॉलर ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर एक शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल डिलीवर की। इस पर जेमी ने फ्लैट बैट से सामने शॉट मारा। वो गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए जिसका स्पेंसर जॉनसन ने फायदा उठाया।
ध्यान दें कि जेमी के बैट से टकराने के बाद बॉल स्पेंसर जॉनसन की तरफ गई। इसी मौके पर 6 फीट 5 इंच लंबे स्पेंसर ने अपनी हाइट का पूरा फायदा लिया। उन्होंने अपने फॉलो थ्रू के बीच लंबी छलांग लगाई और सिर के ऊपर एक हाथ से कमाल का कैच पकड़ा। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।