SRH को एक और झटका, ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हुआ IPL 2026 से बाहर (Image Source: Google)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) पैर में चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 25 साल के एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पिछले ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह इस सीजन आईपीएल डेब्यू कर सकते थे लेकिन उन्हें अब और इंतजार करना होगा।
वह आईपीएल 2025 के ऑक्शन में बिकने वाले इकलौते अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।
2025-26 बिग बैश लीग में एडवर्ड्स का प्रदर्शन शानदार रहा था, उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 13 मैच में 133 रन बनाए थे और 13 विकेट लिए थे। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था लेकिन उसमें प्रदर्शन निराशाजनक रहा।