Pat Cummins ने खुद किया ऐलान, बताया कब IPL 2026 में खेलेंगे अपना पहला मैच (Image Source: BCCI)
सिडनी में अपनी पीठ के हालिया स्कैन के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) का आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने का रास्ता साफ हो गया है। उनका लक्ष्य अप्रैल के आखिर में मैदान पर वापसी करने का है।
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान कमिंस टूर्नामेंट की शुरूआत में टीम के साथ थे, लेकिन इस महीने के शुरू में वह स्कैन के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे। स्कैन से साफ हो गया है की उनकी पीठ की चोट ठीक हो गई है। इस चोट के कारण वह पिछले साल जुलाई से सिर्फ एक ही मैच खेल पाए।
ब्लू माउंटेन्स में परिवार के साथ छुट्टियों की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जवाब में कमिंस ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को भारत वापस लौटना है और उनका लक्ष्य 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।