इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के बाद एक अजीबोगरीब पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सनराइजर्स हैदराबाद का एक फ़ैन हैदराबाद में शिवम दुबे को आउट करने के लिए काला जादू करता हुआ दिखाई दे रहा है और इस फैन का ये जादू काम भी कर गया क्योंकि दुबे अगली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए।
ये घटना सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के दौरान 17वें ओवर के दौरान घटित हुई। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि SRH के रंग के कपड़े पहने एक फ़ैन को स्टैंड में हाथों से अजीबोगरीब इशारे और चेहरे पर अजीब हाव-भाव बनाते हुए देखा गया। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने मज़ाक में इसे "काला जादू" का नाम भी दे दिया।
इस फ़ैन की ये हरकतें कैमरे में कैद होने के ठीक कुछ ही सेकंड बाद, SRH के गेंदबाज़ साकिब हुसैन ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसने दुबे को क्लीन बोल्ड कर दिया और हर कोई हैरान रह गया। फ़ैन की हरकतों और विकेट गिरने के बीच का ये अजीब इत्तेफ़ाक तुरंत लोगों की नज़र में आ गया जिसके बाद फ़ैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी।
Black magic live pic.twitter.com/rzJYd6kjti
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 19, 2026