Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 3 Highlights: पथुम निसांका (Pathum Nissanka) की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की टीम अभी भी बांग्लादेश से 127 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर कामिंदु मेंडिस 37 रन और कप्तान धंनजय डी सिल्वा 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका की शुरूआत खराब रही औऱ 47 रन के कुल स्कोर पर लाहिरू उदारा (29) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद निसांका और दिनेश चांदीमल ने दूससे विकेट के लिए 157 रन जोड़े। चांदीमल ने 119 गेंदों में 54 रन बनाए। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एंजेलो मैथ्यूज 69 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
श्रीलंका को दिन का आखिरी झटका निसांका के रूप में लगा, जिन्होंने 256 गेंदों में 187 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 1 छक्का लगाया।