Sonal Dinusha ने टीम इंडिया के खिलाफ एक और शतक से की गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड की बराबरी,44 साल बाद हुआ (Image Source: AFP)
India vs Sri Lanka 2nd Test Records: श्रीलंकाई ऑलराउंडर सोनल दिनुशा (Sonal Dinusha) ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। सीरीज में दूसरा शतक जड़ते हुए सोनल ने 162 गेंदों में 103 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी से उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
44 साल बाद हुआ ऐसा
सोनल का मौजूदा सीरीज में यह भारत के खिलाफ लगातार तीसरा पचास प्लस स्कोर है। 44 साल बाद ऐसा हुआ है जब श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ पहली तीन पारियों में पचास प्लस स्कोर बनाया है। इससे पहले साल 1982 में दलीप मेंडिस ने यह कारनामा किया था।