श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने श्रीलंका के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में तूफानी बल्लेबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। निसांका ने मुकाबले में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
इससे पहले निसांका ने पहली पारी में 51 गेंदों में 9 चौकों की मदद स 64 रन की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले श्रीलंकाई ओपनर बने।
निसांका श्रीलंका के दूसरे औऱ दुनिया के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। इससे पहले मार्क ग्रेटबैच, नैथन एश्टल, तिकलरत्ने दिलशान, क्रिस गेल, जर्मेन ब्लैकवुड, डेविड वॉर्नर, जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने ही यह करनामा किया था।