SL vs AUS: श्रीलंका ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये 2 खिलाड़ी बने जीत (Image Source: Twitter)
Sri Lanka vs Australia 3rd ODI: पथुम निसांका (Pathum Nissanka)और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के 291 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 9 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को 42 रन के कुल स्कोर पर निरोशन डिकवेला (25) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद निसांका औऱ मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 213 की साझेदारी की और श्रीलंका की जीत पक्की कर दी।