Sri Lanka Squad For T20I Series vs Pakistan: श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कप्तान कुसल मेंडिस की वापसी हुई है, जो चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह चरिथ असलंका ने टीम की कमान संभाली थी।
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम में श्रीलंका ने जो छह बदलाव किए हैं, उनमें मेंडिस भी शामिल हैं। उस दौरे पर श्रीलंका को टी-20 इंटरेशनल सीरीज़ में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
चोट की वजह से श्रीलंका की टीम में ओपनर पाथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा सीरीज का नहीं होंगे। पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान हसरंगा की पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ था और वह घर लौट आए थे। पवन रत्नायके को भी टीम से बाहर कर दिया गया है, उन्हें इंग्लैंड में मेंडिस की जगह टीम में शामिल किया गया था।