Sri Lanka President sack sports minister Roshan Ranasinghe (Image Source: IANS)
Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चल रहे विवाद के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को खेल मंत्री रोशन रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया।
रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को बर्खास्त करने और अर्जुन रणतुंगा के नेतृत्व में एक अंतरिम समिति स्थापित करने की मांग की थी।
हालाँकि, रणसिंघे को न केवल खेल मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया है, बल्कि उन्हें युवा मामलों के मंत्री और सिंचाई मंत्री के शेष पद से भी हटा दिया गया है।