Stephen Fleming Likely To Be Appointed As England's New Test Head Coach: न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की गिनती दुनियाभर के बेस्ट कोचों में की जाती है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से अलग होने का फैसला किया और हेड कोच का पद छोड़ा। अब स्टीफन फ्लेमिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए होड बनने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। वो ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट के हेड कोच का पद छोड़ा। इस पॉजिशन की रेस में सिर्फ स्टीफन फ्लेमिंग के अलावा इंग्लैंड के रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी जैसे उम्मीदवार हैं।
53 वर्षीय स्टीफन फ्लेमिंग एक कोच के तौर पर बेहद ही सफल रहे हैं। उनकी कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स IPL की बेस्ट फ्रेंचाइजी बनकर सामने आई जिसने पांच बार टूर्नामेंट का टाइटल जीता। इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका की SA20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजी की कोचिंग की। वो द हंड्रेड टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव के हेड कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं।