Australia T20 World Cup 2026: कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के आय़रलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल किया गया है। इस हफ़्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान मार्श को ग्रोइन में चोट लगी थी, जिससे टेस्टिकुलर ब्लीडिंग हो गई।
मार्श मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर प्रैस क्रॉफ्रेंस मे शामिल हुए थे। लेकिन उनके बाहर होने की खबर बुधवार को कोलंबो में मैच के टॉस से 15 मिनट पहले आई।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा, “वह (मार्श) लगातार दर्द और असुविधा का अनुभव कर रहे हैं, जिसके कारण उनकी गतिविधि सीमित हो गई है। स्कैन में अंडकोष के अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि हुई है, और उन्हें कुछ समय तक आराम और रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी। उनकी मैदान पर वापसी लक्षणों में सुधार और मेडिकल सलाह के आधार पर तय की जाएगी।"