IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ा फैसला किया है। राजस्थान ने स्टीव स्मिथ को रिलीज कर उनकी जगह संजू सैमसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। स्टीव स्मिथ बड़े खिलाड़ी हैं राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने के बाद कई टीमों की नजर उनपर होंगी।
स्टीव स्मिथ की गिनती क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। ऐसे में उनके अनुभव के चलते फ्रेंचाइजी उन्हेंऑक्शन में जरुर खरीदना चाहेंगी और उन्हें IPL 2021 में मोटी रकम देने में बिल्कुल भी कतराएगी नहीं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं उन तीन टीमों के बारे में जो ऑक्शन में स्मिथ को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखा सकती हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने दल में शामिल करना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग स्मिथ को टीम में शामिल करने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले हैं। दिल्ली के पास भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा कॉबिनेशन है जिस चीज की कमी सबसे ज्यादा उनके टीम में दिखती है वह है अनुभव जो कि स्मिथ के आने से टीम को मिलेगा।
Forever a Royal...
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 20, 2021
Some special memories Smudge#RoyalsFamily | @stevesmith49 pic.twitter.com/esOSQVtAtP