सबसे तेजी से 7000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्मिथ, सहवाग का रिकॉर्ड टूटा ! Images (twitter)
30 नवंबर। आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सबसे तेजी से 7000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने पाकिस्तान के साथ यहां जारी दिन-रात के टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यह मुकाम हासिल किया।
स्मिथ ने 126 पारियों में 7000 टेस्ट रन पूरे किए। स्मिथ ने इस क्रम में 131 पारियों में इतने रन बनाने वाले इंग्लैंड के वॉली हेमंड को पीछे छोड़ा।
