AUS vs BAN: राहुल द्रविड़-स्टीव वॉ का रिकॉर्ड खतरे में,Steve Smith बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट म (Image Source: AFP)
Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास शनिवार (22 अगस्त) से बांग्लादेश के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा।
स्टीव वॉ को पछाड़ने का मौका
स्मिथ अगर इस मुकाबले में 50 रन बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव वॉ को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।वॉ के नाम 168 टेस्ट मैच की 260 पारियों में 10927 रन दर्ज हैं, वहीं स्मिथ ने अभी तक 124 टेस्ट की 222 पारियों में 10878 रन बनाए हैं।