Advertisement

धोनी की कप्तानी के गुण से हारे स्मिथ, IPL मुकाबले में किया कुछ ऐसा

अप्रैल 26, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। आईपीएल 2017 में पुणे के फ्रेंचाइजी ओनर ने उनकी

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 26, 2017 • 21:04 PM
आईपीएल 2017
आईपीएल 2017 ()
Advertisement

अप्रैल 26, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। आईपीएल 2017 में पुणे के फ्रेंचाइजी ओनर ने उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी लगातार अपने खराब परफॉर्मेंस की वजह से टीम ओनर और फैंस की आलोचनाओं का शिकार होते आ रहे हैं। हालांकि उन्होंनें पिछले दिनों एक शानदार पारी खेलकर अपना जौहर दिखाया।

Trending


इन सबके बीच पुणे के मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ बगैर धोनी के सलाह के एक भी कदम आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। इसका ताजा उदहारण हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से सामने आया है जहां स्टीव स्मिथ फंसने के बाद दौड़कर धोनी से सलाह लेते दिख रहे हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

आपको बता दे इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे स्टीव स्मिथ सलाह लेने के लिए धोनी की ओर जाते हैं और फिर अजिंक्य रहाणे भी वहां पहुंच जाते हैं।

बाद में रहाणे ने इस बात का खुलासा किया कि अंतिम ओवर में स्मिथ की धोनी और उनके साथ इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि ये ओवर ठाकुर और जयदेव उनादकट में से किसे दिया जाए। एेसे में हमलोगों को लगा कि आखिरी ओवर में तेजी से गेंद न डाली जाए और फिर हमने उनादकट से ही गेंद डलवाया।

उल्लेखनीय है कि इस मैच को पुणे ने 3 रन से जीत लिया।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS