DPL 2026: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 27वें मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।
इस जीत के साथ साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जिसने अब तक 7 में से 3 मैच जीते हैं। वहीं, 7 में से 6 मैच गंवाने के बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स सातवें स्थान पर है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 217 रन बनाए। केशव दलाल सिंह ने देव चौधरी के साथ पहले विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। केशव 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 24 के स्कोर पर देव चौधरी (0) के रूप में अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया।