Yash Dhull And Priyansh Arya Fight Video: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL 2026) का 17वां मुकाबला बीते शनिवार, 08 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) और आउटर दिल्ली वॉरियर्स (Outer Delhi Warriors) के बीच खेला गया था जिसके खत्म होने के बाद दिल्ली के दो नामी खिलाड़ी प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) और यश ढुल (Yash Dhull) आपस में बुरी तरह भिड़ते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
19 सेकंड के Viral Video में देखा जा सकता है कि यश ढुल और प्रियांश आर्य दोनों ही काफी गुस्सा हैं और एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें शांत करने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर कड़ी मशक्कत करते हैं। वो इन दोनों खिलाड़ियों को पकड़कर एक दूसरे से दूर लेकर जाते हैं, तब मामला थोड़ा ठंडा होता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बता दें कि DPL 2026 में यश ढुल Central Delhi Kings की कैप्टेंसी कर रहे हैं और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 6 मैचों में 53 की औसत से 265 रन ठोककर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने Outer Delhi Warriors के सामने भी 23 गेंदों पर 204.35 की स्ट्राइक रेट से 47 रनों की पारी खेली।