Steve Smith Took DRS Video: डार्विन टेस्ट (AUS vs BAN 1st Test) के तीसरे दिन शनिवार, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अपनी दूसरी पारी में 88 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने आउट होने से पहले एक मज़ेदार घटना को अंजाम दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 14वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ इबादत हुसैन डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश में चकमा खा गए।
यहां इबादत हुसैन ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद फेंकी थी, जिसे स्मिथ खेलने से चूक गए थे। ये गेंद स्मिथ के बैट के बेहद करीब से गुजरा था जिसके कारण गेंदबाज़ और विपक्षी टीम ने जोरदार अपील की। ध्यान दें कि जब अंपायर कुमार धर्मसेना अपने फैसले के बारे में सोच रहे थे, तभी स्टीव स्मिथ ने DRS लेने का फैसला कर दिया। यानी उन्होंने अंपायर के द्वारा आउट सिग्नल देने से पहले Review ले लिया था।