Birmingham: India vs England First ODI (Image Source: IANS)
England First ODI: खराब शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड ने एजबेस्टन में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के सामने जीत के लिए 259 रन का टारगेट रखा है। मेजबान टीम को यहां तक पहुंचाने में लियाम डॉसन और जो रूट का अहम योगदान रहा, जिनके बीच 121 रन की साझेदारी हुई।
मंगलवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने 12.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की। बेथेल 31 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।
इसी ओवर की चौथी गेंद पर गुरनूर बरार ने डकेट को भी अपना शिकार बनाया, जो 45 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम ने 64 के स्कोर पर कप्तान हैरी ब्रूक (1) का विकेट भी खो दिया।