एक संस्करण में 300 रन, डैनी वायट-हॉज ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा (Image Source: IANS)
डैनी वायट-हॉज विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जारी मुकाबले में डैनी ने 8 रन की पारी खेलते हुए यह कारनामा किया।
डैनी वायट-हॉज ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7 मुकाबलों में 60.40 की औसत के साथ 302 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 42 चौके निकले।
डैनी ने श्रीलंका के खिलाफ 105 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद आयरलैंड के विरुद्ध 16 रन, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 रन बनाए थे। इसके बाद दाएं हाथ की बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 65 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में डैनी ने 12 रन बनाए थे।