T20 World Cup: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में 66 रन की पारी खेली। इसी के साथ दुबे भारत-नीदरलैंड के बीच टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
शिवम दुबे ने बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 बॉल खेलते हुए 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाए। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस टीम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुके हैं।
विराट कोहली ने 27 अक्टूबर 2022 को इस टीम के खिलाफ 44 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने इसी मुकाबले में 39 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए थे। इसी मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए थे। दूसरी ओर, नामीबिया की ओर से अब तक कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ टी20 मैच में अर्धशतक नहीं लगा सका है।