Royal Challengers Bangalore Vs Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 सीजन खेले जा चुके हैं। इस लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।
क्रिस गेल: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कह चुके गेल ने इस टूर्नामेंट में खेले 142 मुकाबलों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। गेल इस लीग में 6 सेंचुरी और 31 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
रोहित शर्मा: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में कुल 302 छक्के लगाए हैं। रोहित आईपीएल में 2 शतक और 47 अर्धशतक लगा चुके हैं।