Kings XI Punjab Vs Kolkata: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वहीं, इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं।
क्रिस गेल: आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गेल ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे।
अभिषेक शर्मा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।