Bengaluru: IPL 2026 - Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फैंस को जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। आइए, उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सर्वाधिक आईपीएल शतक दर्ज हैं।
विराट कोहली (8 शतक): इस दिग्गज खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 268 मैच खेले, जिसमें 39.86 की औसत के साथ 8,730 रन बनाए। इस दौरान कोहली के बल्ले से 8 शतक और 64 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 296 छक्कों के साथ 776 चौके लगा चुके हैं।
जोस बटलर (7 शतक): साल 2016 से अब तक इस इंग्लिश क्रिकेटर ने 121 आईपीएल मुकाबले खेले, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 185 छक्के और 407 चौके निकले। बटलर ने आईपीएल में 7 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।