GT VS MI Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान 13 बार 100 या उससे अधिक रनों के अंतर से मुकाबले जीते गए हैं। आइए, आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं, जिनमें 3 बार आरसीबी का नाम शामिल है।
मुंबई इंडियंस (146 रन): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (एमआई) के नाम पर है। इस टीम ने 6 मई 2017 को खेले गए मुकाबले में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 13.4 ओवरों में महज 66 रन पर सिमट गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (144 रन): 14 मई 2016 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात लॉयन्स की टीम 18.4 ओवरों में महज 104 रन पर ढेर हो गई थी।