भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम की पांच प्रमुख बातें।
अय्यर कप्तान और तिलक उपकप्तान: आईपीएल में अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित कर रहे श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, तिलक वर्मा को अक्षर पटेल के स्थान पर नया उपकप्तान बनाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को मौका: 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। वैभव का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में कमाल का रहा, और उन्होंने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए।