क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर की भूमिका बहुत अहम होती है, जो सिर्फ गेंद को पकड़कर वापस बॉलर तक पहुंचाने का ही काम नहीं करते। इतिहास ऐसे कई मुकाबलों का गवाह रहा है, जिसमें विकेटकीपर ने अपने दम पर मैच का रुख पलट दिया। आइए, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की 5 सबसे सफल विकेटकीपर्स के बारे में जानते हैं।
एलिसा हीली: ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज महिला क्रिकेटर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। हीली ने साल 2010 से 2024 के बीच कुल 42 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 32 शिकार किए। इस दौरान उन्होंने 15 खिलाड़ियों को कैच आउट किया, जबकि 17 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया। एलिसा हीली ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड 6 विमेंस टी20 विश्व कप खिताब (2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023) जीते हैं।
तानिया भाटिया: भारतीय खिलाड़ी ने साल 2018 से 2020 के बीच 10 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें बतौर विकेटकीपर कुल 21 शिकार किए। इनमें 13 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया, जबकि 8 बल्लेबाजों के कैच लपके।