महिला टी20 विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 12 जून से इंग्लैंड की धरती पर टूर्नामेंट का आगाज होना है। पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की भिड़ंत श्रीलंका के साथ होनी है। आइए आपको महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालीं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के नाम बताते हैं।
उदेशिका प्रबोधनी: श्रीलंका की तेज गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी महिला टी20 विश्व कप में खेलने वालीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 40 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। वह श्रीलंका की ओर से अब तक खेले गए हर विश्व कप में टीम का हिस्सा रही हैं। 106 टी20 मुकाबलों के अपने करियर में वह 84 विकेट निकाल चुकी हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है।
इनोका रणवीरा: श्रीलंका की स्पिन गेंदबाज इनोका रणवीरा महिला टी20 विश्व कप में खेलने वालीं दूसरी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रही हैं। साल 2024 में हुए टी20 विश्व कप में इनोका ने 38 साल की उम्र में हिस्सा लिया था। इनोका ने श्रीलंका की तरफ से अब तक 91 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 97 विकेट चटकाए हैं।