फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने सबसे अधिक उम्र में विश्व कप में गोल किए हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी शामिल है।
रोजर मिला: फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड रोजर मिला के नाम है। कैमरून की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से खेलते हुए रोजर ने 1994 में 42 साल और 39 दिन की उम्र में रूस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गोल दागा था। हालांकि, इस मैच में कैमरून को रूस के खिलाफ 6-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
पेपे: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी पेपे विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं। पेपे ने साल 2022 में कतर में हुए वर्ल्ड कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 39 साल 283 दिन की उम्र में गोल किया था। इस मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 6-1 से मात दी थी।