फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दागे हैं सबसे ज्यादा गोल।
मिरोस्लाव क्लोस:जर्मनी के स्टार खिलाड़ी क्लोस फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2022 से लेकर 2014 के बीच में चार विश्व कप में हिस्सा लिया और इस दौरान खेले 24 मुकाबलों में कुल 16 गोल किए। 2002 और 2006 में क्लोस ने 5-5 गोल दागे थे, जबकि साल 2010 में 4 और अपने करियर के आखिरी विश्व कप में उन्होंने 2 गोल किए थे।
रोनाल्डो: ब्राजील के लिए खेलने वाले रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। द फेनोमेनन के नाम से मशहूर रोनाल्डो ने अपने 1994 से लेकर 2006 के बीच में कुल 15 गोल किए। उन्होंने यह उपलब्धि महज 19 मुकाबलों में हासिल की। 2002 विश्व कप में रोनाल्डो ने 8 गोल दागते हुए ब्राजील को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।