फीफा वर्ल्ड कप का मंच दिग्गजों की कहानियों के साथ उन युवा सितारों की चमक से भी जगमगाया है, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपना हुनर दिखाया। आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है।
पेले: ब्राजील का यह दिग्गज फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाला सबसे युवा खिलाड़ी है। पेले ने साल 1958 में वेल्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस समय पेले की उम्र 17 साल 239 दिन थी। ब्राजील ने यह मुकाबला 1-0 से अपने नाम किया था। पेले ने वर्ल्ड कप के अपने 156वें मिनट में पहला गोल किया था।
मैनुअल रोसास: महज 18 साल 93 दिन की उम्र में मैक्सिको की तरफ से खेलते हुए रोसास ने फीफा वर्ल्ड कप 1930 में यह कारनामा किया था। रोसास ने वर्ल्ड कप के अपने 222वें मिनट में खाता खोला था, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ मैक्सिको ने यह मैच 6-3 से गंवा दिया।