Ahmedabad: India vs Netherlands – ICC Men’s T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाना है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने 'सुपर-8' अभियान का आगाज करना चाहेंगी। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का ही पलड़ा भारी रहा है।
दोनों देशों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए। एक मैच बेनतीजा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में, भारत ने प्रोटियाज के खिलाफ खेले गए 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी शामिल है।