भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद से भुवनेश्वर को भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी होने के चांस लगभग न के बराबर हैं।
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि भुवनेश्वर का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए न चुने जाना इस बात का सबूत है कि सिलेक्टर्स भविष्य की ओर देख रहे हैं। आकाश ने कहा कि सिलेक्टर्स पीछे की तरफ नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सिलेक्टर्स भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं दे रहे हैं। ऐसे में भुवनेश्वर की भारतीय टी20 टीम में वापसी संभव नजर नहीं आती है।