वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के नाम रहा।
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 9 विकेट खोकर 626 रन बनाने के बाद घोषित की। टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने अपने 271/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 401 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। यह टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है। जांगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 373 गेंदों में 233 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक महज दूसरे मैच में लगाया। अपनी इस पारी में जांगू ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए।
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के नाम रहा।