Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026- India vs Zimbabwe (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 की लगातार 4 पारियों में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में फॉर्म में लौटे। अभिषेक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी और बड़े स्कोर की नींव रखी।
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर भारत को चार विकेट पर 256 रन तक पहुंचाया।
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की प्रशंसा की। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा, "अभिषेक ने अपनी तकनीक में बदलाव दिखाया और गेंदबाज के गेंद छोड़ने तक इंतजार किया। उनकी बैट की गति नियंत्रित और संतुलित थी, जिससे शॉट्स में मजबूती आई।"