अभिषेक नायर ने की शाई होप की तारीफ, कहा-बहुत दिनों बाद ऐसा खिलाड़ी भारत आया है (अभिषेक नायर ने की शाई होप की तारीफ, कहा-बहुत दिनों बाद ऐसा खिलाड़ी भारत आया है)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने इस अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का विकेट जल्द लेने की सलाह भारतीय टीम को दी है।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टीम इंडिया के लिए इस टी20 सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। होप ने 4 मैचों में 2 शतक लगा दिए हैं और उन्हीं की वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। पांचवें टी20 में शाई होप की भूमिका एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए अहम होगी।
अभिषेक नायर ने कहा, "निर्णायक टी20 में भारत को शाई होप को जल्दी आउट करना होगा। वह गेंदबाजी आक्रमण को परेशान कर रहे हैं और लगभग अकेले दम पर वेस्टइंडीज को मैच जिता रहे हैं।"