बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को पत्र लिखकर अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान सोहेल खान द्वारा बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ वनडे मैच में '11वां ओवर' फेंकने का आरोप लगाया है।
बांग्लादेश अंडर-19 के कोच हन्नान सरकार ने बताया कि टीम ने अंपायरिंग के फैसलों में हुई गलतियों के बारे में भी लिखा है। कप्तान की ओर से एक नोट भी संलग्न किया है, जिसमें बताया गया है कि बुधवार को सीरीज के तीसरे मैच के दौरान अफगानिस्तान अंडर-19 के कप्तान ने वनडे नियमों के तहत निर्धारित 10 ओवरों की जगह 11 ओवर फेंके।
अल अमीरात में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुभान जखैल (81) और शाह फैसल रहीमी (80) की शानदार पारियों के दम पर 237 रन बनाए। इस पारी में बांग्लादेशी गेंदबाज अल अमीन होसेन ने 6 विकेट निकाले। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 38.2 ओवरों में 194 रन पर सिमट गई। अफगान कप्तान सोहेल खान न 2 विकेट हासिल किए।