Dharamshala: India vs Afghanistan 1st ODI (Image Source: IANS)
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज के पहले मुकाबले को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में सिर्फ एक जीत के साथ मेजबान टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी।
भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास को देखें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों देशों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें अफगानिस्तान एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सका है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे इतिहास का पहला मैच 5 मार्च 2014 को मीरपुर में खेला गया था। एशिया कप के इस मैच में अफगानिस्तान को 45.2 ओवरों में सिर्फ 159 रन पर समेटने के बाद भारत ने 32.2 ओवरों में मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।