भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, हशमतुल्लाह शाहिदी होंगे कप्त (Image Source: IANS)
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अफगानिस्तान टीम की घोषणा कर दी है। एसीबी ने मंगलवार को टेस्ट और वनडे के लिए टीम की घोषणा की। हशमतुल्लाह शाहिदी दोनों टीमों की कप्तानी करेंगे। टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए 15-15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।
भारत के खिलाफ इस अहम सीरीज के लिए मेहमान टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे स्टार खिलाड़ी अहम भूमिका में हैं।
वनडे टीम में अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान अहम होंगे। दोनों पारी की शुरुआत करेंगे। शाहिदी, रहमत शाह और दरविश रसूली मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। ऑल-राउंडर नबी और उमरजई गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम को ताकत देंगे।